Move to Jagran APP

अर्जुन के चक्रव्यूह में फंसे रघुवर

मधुबन (गिरिडीह) : भाजपा मिशन 2019 के तहत झारखंड की सभी 14 लोकसभा और 81 विधानसभा सीटों में से 60 से अ

By JagranEdited By: Published: Mon, 15 May 2017 01:01 AM (IST)Updated: Mon, 15 May 2017 01:01 AM (IST)
अर्जुन के चक्रव्यूह में फंसे रघुवर
अर्जुन के चक्रव्यूह में फंसे रघुवर

मधुबन (गिरिडीह) : भाजपा मिशन 2019 के तहत झारखंड की सभी 14 लोकसभा और 81 विधानसभा सीटों में से 60 से अधिक सीटों पर कब्जा करना चाहती है। इसके लिए जैनियों की तपोभूमि मधुबन में पूर्णकालिक कार्यकर्ता प्रशिक्षित किए गए हैं। लेकिन, इसी मधुबन में जो घटनाक्रम हुआ उससे साफ है कि झारखंड भाजपा में सब कुछ ठीक-ठाक नहीं है। मुख्यमंत्री रघुवर दास व पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के रिश्ते इतने तल्ख हैं कि मुंडा ने रघुवर के साथ मंच तक साझा नहीं किया। अर्जुन मुंडा ने मुख्यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ ऐसा चक्रव्यूह तैयार किया कि उसमें वे फंसते नजर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री के खिलाफ मुंडा की मुहिम को प्रदेश अध्यक्ष व सांसद लक्ष्मण गिलुवा का खुला समर्थन मिल गया है। मुंडा जहां खुद इशारे-इशारे में रघुवर पर प्रहार कर रहे थे वहीं गिलुवा ने खुलकर प्रहार किया है।

loksabha election banner

गिलुवा का कहना है कि रघुवर के व्यवहार से विधायकों व कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। इस सवाल पर मीडिया से बातचीत में मुंडा ने कहा कि जब प्रदेश अध्यक्ष ने स्पष्ट कर दिया तो उन्हें कहने की क्या जरूरत है। मुख्यमंत्री को भ्रष्टाचार विरासत में मिला है, पर पहले कुछ भी बोलने से इन्कार किया। कहा कि भ्रष्टाचार एक इंटेशन होता है। भ्रष्टाचार छुपने की चीज नहीं है। कौन क्या कर रहा है, यह किसी से छुपता नहीं है। नेतृत्व परिवर्तन के सवाल को टालते हुए कहा कि वे तीन बार सीएम रह चुके हैं। अपनी जिम्मेदारी का अहसास है, उसी के अनुरूप संगठन में कार्य कर रहे हैं।

मिशन 2019 को कहीं धक्का न लग जाए

राजनीतिक पंडितों का कहना है कि रघुवर दास, अर्जुन मुंडा एवं लक्ष्मण गिलुवा यदि मधुबन में एक मंच पर आते तो कार्यकर्ताओं में अच्छा संदेश जाता। उनका मानना है कि समय रहते पार्टी ने यदि नेताओं के विवाद को नहीं सुलझाया तो मिशन 2019 को धक्का लग सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.