तेज आंधी व ओलावृष्टि ने मचाई तबाही
बिरनी (गिरिडीह) : रविवार की शाम लगभग 4 बजे तेज आंधी के साथ हुई ओलावृष्टि ने बिरनी के विभिन्न क्षेत्र
By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Apr 2017 11:34 PM (IST)Updated: Sun, 23 Apr 2017 11:34 PM (IST)
बिरनी (गिरिडीह) : रविवार की शाम लगभग 4 बजे तेज आंधी के साथ हुई ओलावृष्टि ने बिरनी के विभिन्न क्षेत्रों में तबाही मचा दी। तेज अंधी से पेड़ पौधे समेत कई लोगों के कच्चे मकान गिर गये। आंधी व ओलावृष्टि इतनी तेज थी कि वर्षो से लगे पेड़ को इसने उखाड़ दिया। हालांकि इससे किसी तरह की जानमाल की क्षति नहीं हुई। इससे लोगों में एक घंटे तक भय सा समा गया। आंधी क्षेत्र में हो रही एक शादी के पंडाल को भी उड़ा ले गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें