बच्चों के नामांकन को निकाली प्रभातफेरी
गिरिडीह : स्कूल चलें-चलाएं अभियान के तहत शारदा कन्या मध्य विद्यालय पचंबा से पोषक क्षेत्र में प्रभातफ
गिरिडीह : स्कूल चलें-चलाएं अभियान के तहत शारदा कन्या मध्य विद्यालय पचंबा से पोषक क्षेत्र में प्रभातफेरी निकाली गई। दलित टोला, कांदू टोला, पेठियाटांड़ रोड, गढ़ मोहल्ला आदि क्षेत्रों में प्रभातफेरी का भ्रमण हुआ। इस दौरान शिक्षक-शिक्षिकाओं ने वार्ड पार्षद सीमा देवी के साथ घर-घर जाकर अभिभावकों से अपने बच्चों को नियमित स्कूल भेजने, अनामांकित बच्चों का नामांकन कराने की अपील की। साथ ही सरकारी विद्यालयों में बच्चों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। इस क्रम में दो बच्चों का नामांकन विद्यालय में किया गया। प्रभातफेरी में प्रधानाध्यापक अशोक कुमार मिश्रा, शिक्षक सहदेव राणा,तनु प्रिया, पूनम कुमारी, मोहन लाल गुप्ता, सुनीत गुप्ता, प्रबंधन समिति के अध्यक्ष धपरू साव, अशोक साव, नंदकिशोर कुमार सहित काफी बच्चे शामिल थे।