मुंबई से आरोपी के साथ बरामद हुई नाबालिग
सरिया (गिरिडीह) : पांडुयाटांड़ से10 अप्रैल से लापता नाबालिग लड़की को सरिया पुलिस ने मुंबई के वाकोला था
सरिया (गिरिडीह) : पांडुयाटांड़ से10 अप्रैल से लापता नाबालिग लड़की को सरिया पुलिस ने मुंबई के वाकोला थाना क्षेत्र से कथित प्रेमी के साथ बरामद किया। दोनों को पुलिस सरिया ले आई है। रविवार को सरिया एसडीपीओ दीपक कुमार शर्मा ने बताया कि पांडुयाटांड़ के एक व्यक्ति ने गत 16 अप्रैल को आवेदन देकर अपनी बहन गीता कुमारी (काल्पनिक नाम) के 10 अप्रैल से घर से गायब रहने की शिकायत की थी। उसने छोटकी सरिया गांव के मुकेश मंडल, जो पूर्व से ही शादीशुदा है पर बहन का गलत नीयत से अपहरण करने का आरोप लगाया था। इसके बाद सरिया थाना के एएसआई ज्ञानेंद्र शर्मा, क्यूआरटी जवान अशोक कुमार मेहता समेत तीन सदस्य टीम का गठन कर गुप्त सूचना के आधार पर मुंबई भेजा गया, जहां वाकोला थाना क्षेत्र से आरोपी व युवती को गिरफ्तार कर तीन दिन के ट्रांजिट रिमांड पर सरिया थाना लाकर पूछताछ की गई। उन्होंने बताया कि लड़की नाबालिग है। उसका बयान दर्ज कर लिया गया है। कोर्ट के आदेश पर लड़की को बाल सुधार गृह और आरोपी को जेल भेजा जाएगा। मौके पर सरिया थाना प्रभारी सोनू चौधरी भी उपस्थित थे।