स्कूल एसोसिएशन की बैठक में निबंधन पर जोर
गिरिडीह : झारखंड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की बैठक रविवार को शीतलपुर में हुई, जिसमें एसोसिएशन का निबंध
गिरिडीह : झारखंड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की बैठक रविवार को शीतलपुर में हुई, जिसमें एसोसिएशन का निबंधन कराने पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे राजकुमार वर्मा ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए इसका निबंधन कराना जरूरी है। संरक्षक अजीत कुमार मिश्रा ने कहा कि संगठन में शामिल होने वाले निजी स्कूलों को भविष्य में काफी सुविधाएं दी जाएंगी। सचिव महेश अमन ने कहा कि 30 अप्रैल तक संगठन का रजिस्ट्रेशन करा लिया जाएगा। इस दौरान सुरेंद्र प्रसाद वर्मा तथा मो. मुलामिल अहमद को संगठन का उपाध्यक्ष तथा कृष्ण कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया। बैठक में रंजीत स्वर्णकार, अशोक कुमार पंडित, अभिषेक सिन्हा, राजेश कुमार वर्मा, धर्मेंद्र वर्मा, विकास कुमार, संजय कुमार, मो. जहूर अंसारी, राज किशोर वर्मा आदि उपस्थित थे।