Move to Jagran APP

साइबर क्राइम में युवक गिरफ्तार

अहिल्यापुर (गिरिडीह) : ताराटाड थाना क्षेत्र के झितरी से शनिवार को पुलिस ने साइबर क्राइम के आरोप में

By JagranEdited By: Published: Mon, 27 Mar 2017 01:01 AM (IST)Updated: Mon, 27 Mar 2017 01:01 AM (IST)
साइबर क्राइम में युवक गिरफ्तार
साइबर क्राइम में युवक गिरफ्तार

अहिल्यापुर (गिरिडीह) : ताराटाड थाना क्षेत्र के झितरी से शनिवार को पुलिस ने साइबर क्राइम के आरोप में फिर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। उसके पास से चार मोबाइल फोन एवं सात सिम बरामद हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।

loksabha election banner

ताराटांड़ थाना प्रभारी मो. फैज अहमद ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि झितरी के हनुमान मंदिर के बगल में बांस की झाड़ी के पास साइबर क्राइम किया जा रहा है। सूचना मिलते ही छापेमारी कर झितरी निवासी लक्ष्मण मंडल के पुत्र ¨टकू मंडल को गिरफ्तार कर लिया। बताया कि गिरफ्तार मंडल बैंक अधिकारी बनकर साइबर क्राइम कर रहा था। इसी बीच उसे दबोच लिया गया। उसके पास से चार मोबाइल फोन एवं सात फर्जी सिम बरामद हुए हैं। बरामद मोबाइल में 30 से अधिक ट्रांजेक्शन मैसेज थे। उन्होंने बताया कि ¨टकू मंडल इसके पूर्व भी साइबर अपराध के आरोप में वर्ष 2015 में जेल जा चुका है। बता दें कि तीन दिन के अंदर साइबर क्राइम के मामले में यह तीसरी गिरफ्तारी है। गत गुरुवार की सुबह पुलिस ने गांडेय प्रखंड मुख्यालय से एक युवक को गिरफ्तार किया था, तो शुक्रवार को अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के घोसको गांव स्थित सरकारी स्कूल के पास पुलिस ने छह युवकों को इसी आरोप में दबोचा था। पुलिस को लगातार मिल रही सफलता से साइबर क्राइम करने वालों में हड़कंप मच गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.