हथियारबंद लुटेरों ने मारपीटकर बाइक लूटी
जमुआ (गिरिडीह) : चार हथियारबंद लुटेरों ने जमुआ थाना से करीब तीन किमी दूर एक बाइक लूट ली। घटना शनिवार
जमुआ (गिरिडीह) : चार हथियारबंद लुटेरों ने जमुआ थाना से करीब तीन किमी दूर एक बाइक लूट ली। घटना शनिवार रात करीब आठ बजे की है। इस संबंध में भुगतभोगी मंझलाडीह निवासी अशोक कुमार ¨सह ने पुलिस को आवेदन दिया है। उसने बताया कि वह बहन की सहेली सबिता देवी के साथ बाइक जेएच11क्यू.2620 से जमुआ से घर जा रहा था। डोमनपहाड़ी से कुछ दूर आगे जाकर जैसे ही वह मंझलाडीह की कच्ची सड़क में मुड़ा तो पीछे से एक बाइक पर सवार चार लोगों ने उसे ओवरटेक कर रोक दिया। उनमें तीन लोगों के हाथ में रिवाल्वर और एक के पास छुरा था। गाड़ी रुकते ही दो अपराधी उसके पास आये और उसके मोबाइल तथा बाइक की चाबी छीन ली। एक अपराधी ने सबिता देवी के गले में छुरा सटा दिया। इस दौरान अपराधियों ने उसकी जेब में रखा 220 रुपया निकाल लिया। इसके बाद सभी उसकी बाइक अपने साथ ले जाने लगे। विरोध करने पर उसकी गर्दन में छुरा रखकर जान से मारने की धमकी दी। इससे उसकी गर्दन में हल्का जख्म भी हुआ। बाद में अपराधी उन दोनों के साथ मारपीट कर सभी फरार हो गए।