एपवा की बैठक में पारिवारिक एकता पर जोर
बगोदर (गिरिडीह) : बगोदर प्रखंड के घंघरी सामुदायिक भवन में सोमवार को पारिवारिक एकता की मजबूती को लेकर
बगोदर (गिरिडीह) : बगोदर प्रखंड के घंघरी सामुदायिक भवन में सोमवार को पारिवारिक एकता की मजबूती को लेकर एपवा की बैठक हुई। बैठक में एपवा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व जिप सदस्य जयंती चौधरी उपस्थित थीं। उन्होंने बैठक में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। आए दिन बच्चियों व महिलाओं के साथ अत्याचार, दुष्कर्म व हत्या की घटनाएं हो रही हैं।
प्रखंड सचिव सह उपप्रमुख सरिता साव ने कहा कि एक ओर मोदी कहते हैं कि बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ तो वहीं दूसरी ओर इस सरकार में बेटी व बहुएं सुरक्षित नहीं हैं इसलिए महिलाओं की एकजुटता बढ़ानी होगी। अध्यक्षता मुखिया मुनैजा खातुन ने की। कौशल्या दास, खगिया देवी, यशोदा देवी, भगिया देवी, रेशमी देवी, जाहिदा खातून, शांति देवी समेत दर्जनों महिलाएं शामिल थीं।