Move to Jagran APP

समाज को समर्पित था कर्पूरी का जीवन : बाबूलाल

बिरनी (गिरिडीह) : बिरनी प्रखंड मुख्यालय परिसर में मंगलवार को कर्पूरी ठाकुर की 97वीं जयंती मनायी गयी

By Edited By: Published: Tue, 24 Jan 2017 07:36 PM (IST)Updated: Tue, 24 Jan 2017 07:36 PM (IST)
समाज को समर्पित था कर्पूरी का जीवन : बाबूलाल
समाज को समर्पित था कर्पूरी का जीवन : बाबूलाल

बिरनी (गिरिडीह) : बिरनी प्रखंड मुख्यालय परिसर में मंगलवार को कर्पूरी ठाकुर की 97वीं जयंती मनायी गयी। मुख्य अतिथि झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी एवं बगोदर के पूर्व विधायक बिनोद कुमार सिंह थे।

loksabha election banner

यहां बाबूलाल ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर ने समाज के लिए अपनी ¨जदगी दे दी थी। उन्होंने अपने लिए कुछ नहीं किया। राजनीति क्षेत्र में कर्पूरी जी जैसा व्यक्तित्व आज दिखाई नहीं दे रहा। नाई जाति का दर्द हमें महसूस हो रहा है, मौका मिला तो इनकी जरूरतें जरूर पूरी करूंगा।

बिनोद कुमार ¨सह ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर बदलाव के सिपाही थे। वे शुरू से ही समाजिक व राजनीतिक बदलाव के पक्षधर रहे। मुख्यमंत्री के रूप में भी कर्पूरी ठाकुर की सादगी हमेशा बरकरार रही। भाजपा सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि हमारे देश में लोगों के खानपान पर भी हमला हो रहा है। दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों पर जाति धर्म के नाम पर हमले किए जा रहे हैं। आज देश को कर्पूरी ठाकुर की आवश्यकता है। अध्यक्षता सुखदेव ठाकुर ने की, संचालन अनिल कुमार शर्मा ने किया।

समारोह में रामदेव विश्वबंधु, सरिया के प्रमुख रामपति वर्मा, जिप सदस्य प्रतिनिधि संतोष कुमार, मुखिया देवनाथ राणा, लक्ष्मण दास, अशोक वर्मा, शोभा ठाकुर, झुनझुन राय, रमाशंकर ठाकुर, सुखदेव ठाकुर, नुनमन शर्मा, रामानंद ठाकुर, अशोक ठाकुर समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.