ट्रक-ऑटो की टक्कर में चार घायल
निमियाघाट (गिरिडीह) : राष्ट्रीय राजमार्ग दो पर डुगडुगिया के समीप एक ट्रक की टक्कर से ऑटो पलट गया। हा
निमियाघाट (गिरिडीह) : राष्ट्रीय राजमार्ग दो पर डुगडुगिया के समीप एक ट्रक की टक्कर से ऑटो पलट गया। हादसे में ऑटो चालक समेत चार लोग जख्मी हो गए। साथ ही ऑटो क्षतिग्रस्त हो गया। ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को रागांमाटी स्थित एक निजी अस्पताल मे भर्ती कराया गया।
बिना नंबर का ऑटो बगोदर से चलकर रोशनाटुंडा जा रहा था। स्थान के पास अचानक एक जानवर सड़क पर दौड़ गया। उसे बचाने के क्रम में पीछे से आ रहे दस चक्का ट्रक ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दिया। हादसे में ऑटो चालक रोशनाटुंडा निवासी गंगा कान्दू का 25 वर्षीय पुत्र सरयू कान्दू, रोशनाटुंडा के संतोष साव की 22 वर्षीय पत्नी कंचन देवी, चार वर्षीय पुत्र विवेक कुमार एवं कतरास के लकड़का चार नंबर निवासी चिरन तुरी का पुत्र 48 वर्षीय पुत्र चंद्रदेव तुरी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद ट्रक लेकर चालक भागने मे सफल रहा। ऑटो को निमियांघाट पुलिस ने अपने कब्जे मे ले लिया है।