आंखों में रोशनी लौटा रहा लायंस क्लब
धनवार (गिरिडीह) : लायंस क्लब ऑफ धनवार की ओर से रेफरल अस्पताल राजधनवार में मोतिया¨बद ऑपरेशन शिविर लगा
धनवार (गिरिडीह) : लायंस क्लब ऑफ धनवार की ओर से रेफरल अस्पताल राजधनवार में मोतिया¨बद ऑपरेशन शिविर लगा। इसका उद्घाटन करते हुए कोडरमा सांसद डॉ. रवींद्र राय ने कहा कि क्लब सराहनीय कार्य कर रहा है। कहा कि देश में कुछ लोग ऐसे भी हैं जो मानवता के नाम पर कलंक हैं। ऐसे लोग लोगों की आंख निकाल उनका जीवन नर्क बनाने में जुटे हैं, जबकि लायंस क्लब लोगों की आंखों में रोशनी भरने का काम कर रहा है।
शिविर में ऑपरेशन के लिए 125 मरीजों का निबंधन हुआ है। सभी का निश्शुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। साथ ही लैंस भी लगाया जाएगा। डा. यूपी भदानी, डा. आरपी ¨सह, डा. अनिल बर्णवाल आदि मरीजों का आपरेशन करने में जुटे थे।
मौके पर संस्था के जोनल चैयरमेन अरविन्द कुमार, अध्यक्ष डा. अशोक यादव, सचिव सुरेश कुमार, श्यामनंदन प्रसाद, मुकेश प्रसाद साहा, विकास संथालिया, प्रो. अनिल कुमार बर्णवाल, किशोरी लाल साव, उमेश साहू, विजय कसेरा, पवन कुमार बर्णवाल, वीर अभिमन्यु आदि उपस्थित थे।