पुलिस पर हमला करने के आरोप में तीन गिरफ्तार
पीरटांड़, गिरिडीह : उग्रवादी घटना से संबंधित करीब छह साल पुराने मामले में खुखरा थाना क्षेत्र के खरपो
पीरटांड़, गिरिडीह : उग्रवादी घटना से संबंधित करीब छह साल पुराने मामले में खुखरा थाना क्षेत्र के खरपोका, चिथरूडीह व जमुवाटांड़ से पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी लोगों पर पीरटांड़ थाना में मामला दर्ज है। तीनों को खुखरा व पीरटांड़ थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में चरका उ़र्फ कलीमुद्दीन उर्फ सलीमुद्दीन अंसारी को खरपोका, सीताराम मंडल को चिथरूडीह तथा टुनटुन साव को जमुवाटांड़ में दबोचा गया। पीरटांड़ थाना प्रभारी रुख्सार अहमद ने कहा कि उग्रवादी घटना से संबंधित मामले में तीनों को गिरफ्तार किया गया है। बताया गया कि वर्ष 2011 में पीरटांड़ के सरायटोला में पेट्रो¨लग के दौरान पुलिस पर हमला किया गया था, जिसमें 20-25 नामजद सहित कई अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी थी। इसी मामले में उक्त तीनों आरोपी हैं। सभी लंबे समय से फरार चल रहे थे।