आमजन को बताएं संगठन का उद्देश्य
गिरिडीह : विश्व हिन्दु परिषद समाज के हित में काम करता आ रहा है। संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक सभी
गिरिडीह : विश्व हिन्दु परिषद समाज के हित में काम करता आ रहा है। संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक सभी कार्यकर्ता बताएं। इसके साथ ही संगठन को मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान भी चलाने की जरूरत है।
यह बातें विहिप के विभाग संघ चालक अर्जुन मिष्ठकार ने कही। वे गुरुवार को मकतपुर में विहिप के जिलास्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। यहां बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण वर्ग लगाने पर भी चर्चा की गई। साथ ही कहा गया कि 6-7 मई को रांची में बजरंग दल की रैली निकालने के साथ ही सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा जिसमें प्रवीण भाई तोगड़िया मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। यहां उक्त सम्मेलन को सफल बनाने के लिए रणनीति बनाई गई। संगठन के अध्यक्ष अश्विनी भदानी की अध्यक्षता एवं जिला मंत्री वीरेंद्र पांडेय द्वारा संचालित सम्मेलन में गिरिडीह नगर में संगठन को मजबूत करने के लिए बजरंग दल की कमेटी का गठन किया गया। इसमें शिव पूजन को जिलाध्यक्ष, गुड्डू यादव, संतोष चौरसिया एवं श्रवण कुमार ¨सह को उपाध्यक्ष, शिवशक्ति साहा को नगर मंत्री, प्रवीण चंद्रवंशी, जैकी कुमार दास, उदय यादव व बहादुर तांती को नगर सहमंत्री, विक्की यादव को गौरक्षा प्रमुख एवं राजेश राम के साथ संजय स्वर्णकार को गौरक्षा उपप्रमुख बनाया गया। इस सम्मेलन को सफल बनाने में जिलामंत्री अनूप यादव, गीता यादव, विजयमल पांडेय एवं रविशंकर पांडेय ने अहम भूमिका निभाई।