हत्या कर शव को जंगल में फेंका
जमुआ (गिरिडीह) : चितरडीह पहाड़ी से कुरहोबिन्दो जानेवाले मार्ग पर तरडीहा गांव के किनारे स्थित जंगल मे
जमुआ (गिरिडीह) : चितरडीह पहाड़ी से कुरहोबिन्दो जानेवाले मार्ग पर तरडीहा गांव के किनारे स्थित जंगल में गुरुवार की शाम एक युवक का शव मिला। उसका हाथ व पैर बंधा था और गला रेतकर हत्या की गई थी। मृत युवक की शिनाख्त खबर लिखे जाने तक नही हो सकी थी। खून के धब्बे को देखकर कयास लगाया गया कि हत्या दोपहर बाद ही हुई है।
सूचना पर जमुआ थाना के पुलिस पदाधिकारी भी वहां पहुंच गए। बताया जा रहा है कि गुरुवार की शाम तरडीहा गांव की कुछ महिलाएं शौच के लिए नदी की तरफ जा रही थी। इस दौरान उन्हें कई जगहों पर ताजा खून के छींटे दिखाई दिए। कुछ दूरी पर कपड़े देख महिलाएं वहां पहुंची तो युवक का शव देखा। आसपास के लोगों और पुलिस को घटना की जानकारी हुई। यह बता दें कि 28 दिसंबर को जमुआ के अस्पताल परिसर में हुए सहिया प्रशिक्षक की हत्या भी इसी तरह की गई थी। फर्क सिर्फ इतना है कि गुरुवार को मिले शव के हाथ-पैर बंधे थे। माले के प्रखंड सचिव विजय पांडेय, रीतलाल वर्मा, जैनुल अंसारी आदि घटनास्थल पर पहुंचे। थानेदार केदारनाथ प्रसाद ने बताया कि युवक की हत्या कर शव को किसी वाहन से तरडीहा के निकट जंगल में फेंक दिया गया है। इसकी शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है।