गंभीरता से करें सुरक्षा नियमों का पालन
बनियाडीह (गिरिडीह) : सिर्फ सुरक्षा सप्ताह मना लेने से नहीं होगा। इसपर सभी को गंभीरता से अमल भी करना
बनियाडीह (गिरिडीह) : सिर्फ सुरक्षा सप्ताह मना लेने से नहीं होगा। इसपर सभी को गंभीरता से अमल भी करना होगा। यह बात ढ़ोरी पूर्वी क्षेत्र के परियोजना पदाधिकारी महेंद्र कुमार ने कही। वह मंगलवार को सीसीएल ओसीपी माइंस में आयोजित वार्षिक खान सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थे।
उन्होंने कहा कि माइंस में काम करनेवाले कर्मियों को जागरूक होकर माइंस की सुरक्षा के प्रति सावधान रहने की जरूरत है। सुरक्षित रहकर माइंस में आठ घंटे ड्यूटी करें। विशिष्ट अतिथि रांची से आए सुरक्षा अधिकारी नीरज कुमार ने कहा कि सावधानी हटी तो दुर्घटना घटी का स्लोगन आए दिन माइंसों में लिखा मिलता है, लेकिन इसपर जागरूक होकर कर्मियों को अमल करने की जरूरत है। पता चला है कि इस माइंस में पिछले दस वर्ष से कोई दुर्घटना नहीं हुई है। दुर्घटना यहां शून्य है जिसे बरकरार रखना है।
यूनियन नेता भोला प्रसाद ने कहा कि सुरक्षा हर मानव के जीवन का कवच होता है। इस कवच को सुरक्षित रखेंगे तो जीवन सुरक्षित रहेगा। पीओ एके राय, खान प्रबंधक एसके ¨सह, यूनियन नेता ताजउद्दीन अंसारी, शिवाजी ¨सह, अशोक दास आदि ने संबोधित किया। इसके पूर्व रुस्तम एण्ड कव्वाली ग्रुप ने सुरक्षा पर आधारित कव्वाली प्रस्तुत किया।
ओसीपी माइंस के बेस्ट वर्कर्स को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। बाहर से आई निरीक्षण टीम में प्रबंधक एसएस ¨सह, एसके ¨सह, चंद्रशेखर आजाद, अजीत कुमार ¨सह, उत्तम चंद्र नायक, शंभू ठाकुर, रोघोरमण कुमार ने ओसीपी माइंस का निरीक्षण किया। मौके पर झाकोमयू के नेता राजेश यादव, डा. परिमल सिन्हा, अशोक मंडल, एन के ¨सह, सहेंद्र साव, मोहन गहलोत, अर्जुन साव, चन्द्रशेखर साव आदि कामगार मौजूद थे।