ठंड लगने से वृद्ध की मौत
झारखंडधाम (गिरिडीह) : हीरोडीह थाना के हरिलवातरी निवासी 65 वर्षीय रंगू विश्वकर्मा की मौत सोमवार को
By Edited By: Published: Mon, 16 Jan 2017 07:47 PM (IST)Updated: Mon, 16 Jan 2017 07:47 PM (IST)
झारखंडधाम (गिरिडीह) : हीरोडीह थाना के हरिलवातरी निवासी 65 वर्षीय रंगू विश्वकर्मा की मौत सोमवार को ठंड लगने से हो गई। गत दिन रंगू नदी में स्नान करने गए थे। वहां ठंड की चपेट में आ गए। उनका हाथ-पैर काम नहीं करने लगे। नदी में स्नान कर रहे लोगों ने उन्हें घर पहुंचाया। परिजनों ने स्थानीय चिकित्सक के पास ले गए। चिकित्सक ने उन्हें रिम्स रेफर कर दिया। वहां एक दिन रखने के बाद परिजन घर ले आए, यहां उनकी उसकी मौत हो गयी। रिम्स में चिकित्सक ने जांच के दौरान उसे ठंड लगने की बात कही थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें