महिला थाना में दंपती में सुलह
गिरिडीह : पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सोमवार को महिला थाने में काउंसलिंग हुई जिसमें सात मामले आए। इस
गिरिडीह : पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सोमवार को महिला थाने में काउंसलिंग हुई जिसमें सात मामले आए। इसमें महज एक मामले का निस्तारण किया गया जबकि जमीन संबंधी एक मामला जांच की प्रक्रिया में रखी गई। थाना प्रभारी चंद्रमोहन उरांव ने बताया कि नगर थाना क्षेत्र के धोबियागली निवासी नवीन राम का अपनी पत्नी के साथ पिछले करीब छह महीने से विवाद चल रहा था। विवाद इतना बढ़ गया था कि उनकी पत्नी ने उसपर दहेज का मामला दर्ज करा दिया था। कई बार पति-पत्नी के बीच मारपीट भी हुई थी। यहां बातचीत कर मामले को सलटा लिया गया। हालांकि इसमें पुलिस अधिकारियों व महिला समिति सदस्यों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। मामला सुलझने के बाद दोनों साथ रहने को तैयार हुए। जाने के पूर्व दोनों से बांड भी भरवाया गया है। इसके बाद मुफस्सिल थाना क्षेत्र के परातडीह गांव की महिला ¨चता देवी एवं उसके पति मोहन दास का मामला लिया गया। यह मामला काफी पेचीदा था। दोनों ने पूरे गांव वालों पर उसकी जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। चूंकि पूरे गांव को ही आरोपी बनाया गया है इसलिए इस मामले में जांच के बगैर कुछ भी कहना संभव नहीं था। इस मामले में जांच कराने के बाद कार्रवाई करने की सहमति बनी। देर हो जाने के कारण अन्य मामले सुनवाई अगली बैठक में होगी।
मौके पर सअनि अजय कुमार, सअनि चंद्रिका यादव, महिला समिति से संजु देवी, नीतू सोला, मंजू देवी, रीना देवी मंडल, डोली तिवारी, किरन पांडेय, रेहना खातून, रेनू देवी, वीणा सिन्हा, यशोदा देवी आदि मौजूद रही।