राज्य में चल रही लूट-हत्या की राजनीति
बगोदर/सरिया (गिरिडीह) : भाकपा माले की जनपंचायत को संबोधित करते हुए राजधनवार के विधायक राजकुमार यादव
बगोदर/सरिया (गिरिडीह) : भाकपा माले की जनपंचायत को संबोधित करते हुए राजधनवार के विधायक राजकुमार यादव ने कहा कि रघुवर सरकार किसानों की जमीन को सरकारी बताकर हड़पना चाह रही है। किसान धान को औने-पौने दाम में बेचने पर मजबूर हैं। पूरे राज्य में लूट व हत्या की राजनीति चल रही है। आरएसएस व बजरंग दल हमें देशभक्ति सीखा रहे हैं। पशु व्यापारियों की हत्या की जा रही है।
निरसा के मासस विधायक अरूप चटर्जी ने कहा कि स्व. महेन्द्र ¨सह पूरे झारखंड की आवाज थे। उन्होंने कभी अपनी जान की परवाह नहीं की। वे हर बात को विधानसभा में निडर होकर जोरदार तरीके से उठाते थे। आज हम सभी को उनकी कमी का अहसास होता है।
पूर्व विधायक विनोद ¨सह ने कहा कि केंद्र व राज्य की सरकार गांधी के हत्यारों की सरकार है। ये सरकारें गांधी की तस्वीरों को गायब कर रही हैं। महेंद्र ¨सह के फोटो व मूर्तियों से आज भी रघुवर सरकार को खतरा महसूस हो रहा है। कहा कि बगोदर बस पड़ाव महेंद्र ¨सह की पहचान है। सभा की अध्यक्षता व संचालन जिला सचिव मनोज भक्त ने किया।
-----------
पैतृक गांव खंभरा व महेंद्र ¨सह स्मृति भवन में श्रद्धांजलि सभा
महेंद्र ¨सह के शहादत दिवस पर उनके पैतृक गांव खंभरा तथा बगोदर स्थित महेंद्र ¨सह स्मृति भवन में स्थापित उनकी प्रतिमा पर नेताओं ने माल्यार्पण किया। इसके पूर्व नेताओं ने दो मिनट मौन रख दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य, विधायक राजकुमार यादव, अरूप चटर्जी के अलावा डीपी बख्शी, दयामनी बारला, मनोज भक्त, विनोद ¨सह, परमेश्वर महतो, स्व. महेंद्र ¨सह की पत्नी शांति देवी समेत सैकड़ों लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।