Move to Jagran APP

पुरानी रंजिश में महिला की हत्या

गिरिडीह : रसोदीन मरांडी नामक महिला की कुछ लोगों ने टांगी से मारकर हत्या कर दी। हत्या का कारण पुरानी

By Edited By: Published: Fri, 09 Dec 2016 12:11 AM (IST)Updated: Fri, 09 Dec 2016 12:11 AM (IST)
पुरानी रंजिश में महिला की हत्या

गिरिडीह : रसोदीन मरांडी नामक महिला की कुछ लोगों ने टांगी से मारकर हत्या कर दी। हत्या का कारण पुरानी रंजिश बताया जा रहा है। महिला देवघर जिला के मारगोमुंडा थाना क्षेत्र के अर्जुनपुर गांव की है। उसे टांगी से प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। इलाज के लिए अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई।

loksabha election banner

मृतका के पति सुनील टुडू ने बताया कि उसका गोतिया से झगड़ा चल रहा है। जब भी मौका मिलता है वे लोग मारपीट करने लगते हैं। गुरुवार को उसकी पत्नी पानी लाने कुआं गई थी। पीछे से किसी ने उसके सिर पर टांगी से प्रहार कर दिया। कुहासा होने के कारण उसकी पत्नी हमलावर को पहचान नहीं सकी। बताया कि सिर में चोट लगने के बाद वह वहीं पर गिर गई। बाद में दूसरे लोगों ने उसे इसकी सूचना दी। इसके बाद उसे इलाज के लिए मधुपुर ले जाया गया। वहां उसकी हालत गंभीर बताते हुए गिरिडीह रेफर कर दिया गया। गिरिडीह सदर अस्पताल लाने के क्रम में पत्नी की मौत हो गई। मृतका के पति ने शंका जाहिर करते हुए कहा है कि गोतिया लोगों ने ही संभवत: उसकी पत्नी की हत्या की होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.