कम अनाज देने पर डीलर के खिलाफ भड़के ग्रामीण
बिरनी (गिरिडीह) : कम अनाज देने पर गुरुवार को कार्डधारियों ने डीलर के खिलाफ जमकर हंगामा किया। खैरीडी
बिरनी (गिरिडीह) : कम अनाज देने पर गुरुवार को कार्डधारियों ने डीलर के खिलाफ जमकर हंगामा किया। खैरीडीह पंचायत के कोलकियारी, गोरडीह, खैरीडीह व विजयडीह के कार्डधारियों ने कम अनाज लेने से इनकार करते हुए डीलर बद्री ¨सह की जनवितरण प्रणाली दुकान के बाहर प्रदर्शन शुरू कर दिया। जयदेव चौधरी व विनोद यादव ने बताया कि उक्त डीलर हमेशा तीन से पांच किलो अनाज कम देते हैं। पूछने पर डीलर बताते हैं कि एफसीआइ गोदाम से कम अनाज मिलता है, जिस कारण कम वितरण किया जाता है। पंसस सत्येंद्र राम ने ग्रामीणों से कम अनाज नहीं लेने की अपील की है। पंचायत समिति सदस्यों की बैठक में डीलरों द्वारा कम अनाज देने का मामला हमेशा उठता रहा है। अधिकारियों ने इसे लेकर डीलरों को कड़ी हिदायत दी है।
हंगामा की सूचना मिलते ही पंसस राम पीडीएस दुकान पहुंचे और पूरे वजन से अनाज दिलाया। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए। डीलर बद्री ¨सह के पुत्र संतोष ¨सह ने कहा कि कार्डधारियों से कह कर काटा जाता है। डीलरों को ही कम अनाज दिया जाता है। एमओ प्रमोद कुमार ने कहा कि इसकी जांच कर कार्डधारियों को पूरा अनाज दिलाया जाएगा। कम अनाज देने वाले डीलर के विरुद्ध एसडीएम को लिखा जाएगा।