विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने की जरूरत
बोकारो : विद्या भारती की तरफ से सरस्वती विद्या मंदिर 3 सी में विभागीय शोध गोष्ठी का आयोजन किया गया।
बोकारो : विद्या भारती की तरफ से सरस्वती विद्या मंदिर 3 सी में विभागीय शोध गोष्ठी का आयोजन किया गया। उद्घाटन प्रांतीय शोध प्रमुख अमरकांत झा एवं संभाग निरीक्षक ओंकार प्रसाद सिन्हा ने किया। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, 2 ए के प्राचार्य डॉ. शैलेश मिश्रा ने अतिथियों का स्वागत किया।
अमरकांत झा ने कहा कि शोध के जरिए समस्या का समाधान किया जा सकता है। इसलिए निरंतर शोध कार्य होना चाहिए। प्रांतीय जन सम्पर्क प्रमुख अखिलेश कुमार ने कहा कि शिक्षकों को क्रियात्मक शोध के प्रति जागरूक करना विद्या भारती का महत्वपूर्ण लक्ष्य है। विद्या भारती शोध से समस्या का समाधान चाहती है। विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने का प्रयास करना चाहिए। क्रियात्मक आधारित शिक्षा पर शोध प्रस्तुत करते हुए शोधार्थियों ने अपने विचार व्यक्त किए। धन्यवाद ज्ञापन ओंकार प्रसाद सिन्हा ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य मृत्युंजय, आदित्य प्रकाश जालान, शशि शेखर दुबे एवं हरिश कुमार पांडेय, प्राचार्य मृत्युंजय सहाय उपस्थित थे।