पुरस्कार पाकर दिव्यांग बच्चों का हौसला बुलंद
गिरिडीह : अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगता दिवस के मौके पर शनिवार को सिरसिया स्थित बीआरसी परिसर में प्रखंडस
गिरिडीह : अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगता दिवस के मौके पर शनिवार को सिरसिया स्थित बीआरसी परिसर में प्रखंडस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के सैकड़ों दिव्यांग बच्चों ने भाग लिया।
मौके पर 100 व 500 मीटर दौड़, शॉटपुट, फुटबॉल, संगीत आदि प्रतियोगिताएं हुई। सभी प्रतियोगिताओं में बच्चों ने उत्साह से भाग लिया। इसमें अव्वल आनेवाले 96 बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। डीएसई कमला ¨सह, एई विनय ¨सह, एडीपीओ पियूष कुमार, बीइइओ अबुल वफा, एपीओ अभिनव सिन्हा आदि ने बच्चों के बीच पुरस्कार वितरण किया। मौके पर डीएसई सिह ने कहा कि दिव्यांग बच्चे खुद को कमजोर न समझें। आप भी देश और समाज के लिए काफी कुछ कर सकते हैं। अपना हौसला और मनोबल बनाए रखें। इसे कभी कम न होने दें। कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों को प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है और उनका मनोबल ऊंचा होता है। भविष्य में भी इस तरह का आयोजन किया जाएगा। बीइइओ वफा ने कहा कि यहां हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं में बच्चों ने बेहतर प्रदर्शन कर बता दिया कि उनके अंदर भी प्रतिभा है। अवसर मिले तो ये भी बहुत कुछ कर सकते हैं। पुरस्कार पाकर वे काफी खुश हैं। मौके पर विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक, अभिभावक आदि उपस्थित थे।