सादगी के प्रति¨बब थे राजेन्द्र प्रसाद : शिवनारायण
गिरिडीह : डॉक्टर राजेन्द्र प्रसाद देश के एकमात्र व्यक्ति थे जो दो बार राष्ट्रपति पद पर रहे। डॉ. प्रस
गिरिडीह : डॉक्टर राजेन्द्र प्रसाद देश के एकमात्र व्यक्ति थे जो दो बार राष्ट्रपति पद पर रहे। डॉ. प्रसाद सादगी के प्रति¨बब थे। उन्होंने पद पर रहते हुए बिहार की संस्कृति को नहीं छोड़ा। उक्त बातें प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शिवनारायण ¨सह ने शनिवार को जिला अधिवक्ता संघ भवन में आयोजित सोमिनार में कही। यह सेमिनार डॉ. प्रसाद की जयंती पर आयोजित की गई थी। कहा कि डॉ. प्रसाद बचपन से मेधावी थे। हमेशा सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। अधिवक्ता दिवस पर उनकी जंयती मनाने की प्रेरणा पटना उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ से ली गई थी। जिसे आज पूरे देश में मनाया जाता है।
कार्यक्रम की शुरूआत राष्ट्रगान से हुई। शहर के जेसी बोस विद्यालय के छात्राओं ने राष्ट्रगान किया। सेमिनार से पूर्व अतिथियों ने डॉ प्रसाद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सचिव चुन्नूकांत ने कहा कि इस महान विभूति की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित कर अधिवक्ता संघ गौरवान्वित हुआ है। डॉ प्रसाद एक राष्ट्रपति के साथ एक अच्छे वकील भी थे। जिन्होंने वकालत के पेशे को नया मुकाम दिया और गरीबों को न्याय दिलाया। अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद पांडेय ने इस महान विभूति के नाम पर अधिवक्ता संघ भवन में लाइब्रेरी का नाम रखने की बात कही। जेपीएससी के सदस्य प्रो एसपी सिन्हा ने डॉ प्रसाद की ¨जदगी के अनछुए पहलुओं को बताया। कहा उनकी शादी कम उम्र में हुई थी। शादी के लिए आए कुटुंब जिनमें पंडित जी भी थे। उनके पैर को देखकर कहा यह बालक चक्रवर्ती होगा। कहा कि राष्ट्रपति बनने के बाद भी डॉ प्रसाद ने सादगी नहीं छोड़ी। वह राष्ट्रपति रहते हुए गोबर से लिपी जमीन पर राष्ट्रपति भवन में भोजन करते थे। अधिवक्ता सतीश कुंदन ने कहा कि सादगी के प्रति¨बब डॉ प्रसाद के बारे में कहना सूर्य को रोशनी दिखाने के समान है। कहा कि जीरादेही का यह लाल देश का प्रति¨बब बनकर उभरा।
कार्यक्रम में जिला जज अरुण कुमार गुप्ता, पीके चौबे, अर¨वद कुमार पांडेय, एसके ¨सह, कमल कुमार श्रीवास्तव, सीजेएम योगेश कुमार, आसिफ इकबाल, बीबी गौतम, शंकर कुमार धर्मेंद कुमार, मंजू कुमारी, अधिवक्ता महेंद्र देव, अजय कुमार सिन्हा, विजय कुमार सिन्हा, मनोज कुमार सिन्हा, मिर्जा मुमताज अली, रोशन कुमार, तुलसी पांडेय, विपिन यादव, शिव कुमार गुप्ता, दशरथ प्रसाद आदि मौजूद थे।
-जिला जज का विदाई समारोह
जिला अधिवक्ता संघ समारोह में जिला जज अरुण कुमार गुप्ता के विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिला जज को पुष्प गुच्छ और प्रशस्ति पत्र देकर विदाई दी गई। जिला जज का ट्रांसफर प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय गोड्डा के रूप में हुआ है।