संशो :: अभ्यास वर्ग से योग्यता का होता विस्तार : अनिल
गिरिडीह: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय संपर्क प्रमुख अनिल ठाकुर ने कहा कि पूर्णकालिक कार्यकर
गिरिडीह: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय संपर्क प्रमुख अनिल ठाकुर ने कहा कि पूर्णकालिक कार्यकर्ता अपने-अपने संगठनों में घर-परिवार छोड़कर पूरा समय देते हैं। इन्हीं पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं के समय दान से राष्ट्रवादी विचार का प्रसार होता है। उन्हीं लोगों के प्रयास का फल है कि आज भारत के अधिकांश लोग इस विचारधारा के पक्ष में हैं। ठाकुर शनिवार को बरगंडा स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में आरएसएस की ओर से आयोजित तीन दिवसीय प्रांतीय पूर्णकालिक वर्ग में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने वर्ग का उद्घाटन दीप जलाकर किया।
कहा कि हिन्दुत्व एक जीवनशैली है। ऐसे पूर्णकालिकों के आयोजित होने वाले अभ्यास वर्ग में वे अपनी योग्यता में निखार लाते हैं। कहा कि वर्तमान में समाज के समक्ष जो चुनौतियां हैं, उसे राष्ट्र के सामने किस तरीके से प्रस्तुत किया जाए, इसका अभ्यास वर्ग में कराया जाता है। पूर्णकालिक सतत सीखते रहते हैं। यह कला प्राचीन काल से हमारे ऋषि-मुनियों ने हमें सिखाया है। सीखकर सिखाने की परंपरा सदा चलती रहेगी। संघ समाज को यही संदेश देता है।
बताया गया कि इस वर्ग में संघ के नौ आनुषांगिक विद्या भारती, विश्व हिन्दू परिषद, विकास भारती, वनवासी कल्याण आश्रम, एकल अभियान, सहकार भारती, सेवा भारती एवं भाजपा के 125 कार्यकर्ता भाग ले रहे हैं। मौके पर आरएसएस के अखिल भारतीय सह प्रचारक प्रमुख विनोद, झारखंड के प्रांत संघ चालक देवव्रत पाहन, सह प्रांत प्रचारक रविशंकर, सह प्रांत कार्यवाह राकेश लाल आदि उपस्थित थे।