बाइक से गिरकर युवक घायल
देवरी (गिरिडीह) : बाइक से गिरकर शनिवार की दोपहर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक तिलैयड
By Edited By: Published: Sat, 03 Dec 2016 06:55 PM (IST)Updated: Sat, 03 Dec 2016 06:55 PM (IST)
देवरी (गिरिडीह) : बाइक से गिरकर शनिवार की दोपहर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक तिलैयडीह निवासी अभिषेक कुमार मिश्र है। वह सुखलजोरिया मोड़ के पास रोड के किनारे बाइक से गिर गया जिससे वह बेहोश हो गया। देवरी थाना के एएसआई अशोक पासवान दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे व घायल को ईलाज हेतु देवरी पीएचसी ले गए तथा क्षतिग्रस्त बाइक को अपने कब्जे में ले लिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें