ओपेन माइंड्स स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता
गिरिडीह : गिरिडीह शहर के नगर थाना के पीछे अवस्थित ओपेन माइंड्स ए बिरला स्कूल में शुक्रवार को रंगोली
गिरिडीह : गिरिडीह शहर के नगर थाना के पीछे अवस्थित ओपेन माइंड्स ए बिरला स्कूल में शुक्रवार को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कक्षा एक व ग्रुप सात की पुण्या, पावनी और अल्ताफ, कक्षा दो व ग्रुप तीन की आयशा और अर्ष, कक्षा तीन व ग्रुप चार के असबान और आसिफ, कक्षा चार व ग्रुप सात के मिस्बा और परी, कक्षा पांच व ग्रुप छह की निकिता और इरम सदफ, कक्षा छह व ग्रुप सात के नमन, आशिक और संकेत ने अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यालय के निदेशक हाजी रिजवान अहमद, एकेडमी प्रमुख सुमित्रा गोस्वामी एवं प्राचार्य ममता शर्मा ने कार्यक्रम की सराहना की। प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन करनेवाले छात्र-छात्राओं को बाल दिवस के अवसर पर विद्यालय के निदेशक द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।