सोलर पंप में ख्रराबी से जलसंकट
गांडेय : प्रखंड के दासडीह गांव में चार महीने से सोलर पंप खराब रहने से लोगों को पेयजल के लिए भारी परे
गांडेय : प्रखंड के दासडीह गांव में चार महीने से सोलर पंप खराब रहने से लोगों को पेयजल के लिए भारी परेशानी हो रही है। इन दिनों दीपावली एव छठ महापर्व को ले जहा हर घर की सफाई में लोग जुटे हैं। वहीं नल में पानी नहीं आने से लोगों के समक्ष जलसंकट हो गया है। इसकी जानकारी कई बार विभाग के जेई को दी गई लेकिन आब तक इसकी मरम्मत नहीं हो सकी है।
ग्रामीण अच्युतानंद पांडेय, फाल्गुनी पांडेय, मदा साव, पोखन यादव, भीम ठाकुर, सुनील यादव, अभिषेक पाण्डेय, भागवत पांडेय, कारू साव, रेखा देवी आदि ने कहा कि सोलर पम्प की जल्द मरम्मत कराई जानी चाहिए ताकि लोगों को पेयजल की समस्या से निजात मिल सके। कहा कि तत्काल उसमें चापानल लगाकर पेयजलापूर्ति चालू की जाय। प्रमुख मनीषा पांडेय ने कहा कि विभाग के जेई इसकी जल्द मरम्मत कराएं ताकि पर्व में ग्रामीणों को परेशानी नहीं हो।