Move to Jagran APP

वादाखिलाफी कर रही रघुवर सरकार : मरांडी

गांडेय (गिरिडीह) : झारखंड विकास मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को आठ सूत्री मांगों को लेकर गांडे

By Edited By: Published: Thu, 20 Oct 2016 08:00 PM (IST)Updated: Thu, 20 Oct 2016 08:00 PM (IST)
वादाखिलाफी कर रही रघुवर सरकार : मरांडी

गांडेय (गिरिडीह) : झारखंड विकास मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को आठ सूत्री मांगों को लेकर गांडेय प्रखंड मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में उपस्थित पार्टी सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने लोगों को संबोधित करते हुए रघुवर सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। कहा कि झारखंड राज्य जिस उम्मीद से अलग किया गया था इस सरकार ने उन सारी उम्मीदों और मंसूबों पर पानी फेर दिया है। कहा कि सभी सरकारें गरीबों को गुजर-बसर करने के लिए जमीन देती है परंतु इसके विपरीत रघुवर सरकार गरीब किसानों की बंदोबस्ती जमीन को हड़पने का प्रयास कर रही है। गरीब किसानों को सरकार नोटिस देकर बंदोबस्ती जमीन से बेदखल करना चाह रही है। योजना बनाओ अभियान के तहत विकास कार्य के नाम पर हर जगह गड्ढा खोदा जा रहा है जिसमें आए दिन बच्चे डूबकर मर रहे हैं। सरकार इसे डोभा का नाम देकर सरकारी पैसे की बंदरबांट कर रही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के एजेंट गोहत्या के नाम पर मुसलमानों को परेशान कर रहे हैं। मुसलमानों को अपना जानवर यहां से वहा ले जाना मुहाल हो गया है। जामताड़ा में पुलिस द्वारा मिन्हाज की बर्बरता से की गई हत्या पर कहा कि क्या यह वही हिन्दुस्तान है जहां हिन्दू मुस्लिम एक साथ मिलकर रहते थे। कालाधन वापसी, मंहगाई पर रोक व अच्छे दिन का सपना दिखाकर भाजपा सरकार ने लोगों के साथ छल किया है। उन्होंने कहा कि क्या मोदी अथवा रघुवर सरकार मर्यादा पुरुषोत्तम राम के भक्त हैं। भाजपा को समाज या देश की प्रगति से कोई लेना-देना नहीं है। यह पूंजीपतियों की सरकार है जो झारखंड के गरीब किसानों की जमीन को हड़पकर कॉरपोरेट घराने को देने की फिराक मे है जिसे झाविमो कभी पूरा नहीं होने देगी। धरना-प्रदर्शन का संचालन गांडेय प्रखंड अध्यक्ष प्रकाशचंद्र मिश्र ने किया। मौके पर मोर्चा के केन्द्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सबा अहमद, पूर्व विधायक लक्ष्मण स्वर्णकार, शोभा यादव, प्रो. एचएन देव, प्रणव वर्मा, जिला अध्यक्ष महेश राम, नुनूलाल मरांडी, विनोद वर्मा, सुरेश साव, चुन्नूकांत, जदयू के जिलाध्यक्ष त्रिभुवन दयाल, जिला सचिव मनोज पंडित, बबलू पाठक, मो. शाकिर, मौलाना फकरुद्दीन, मास्टर उस्मान, बेंगाबाद के प्रवीण गुप्ता, राजधनवार के देवनारायण यादव, नवीन सिन्हा, महेन्द्र वर्मा, सुखदेव मंडल, तेजो रविदास, राजू राणा, मनोज कुमार ¨सह, बिल्टू राय, अवधेश राय आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.