कैंपस..बैशाखी पर चल रही शिक्षा व्यवस्था : विधायक
तिसरी (गिरिडीह) : प्रखंड को पूर्ण साक्षर बनाने के लिए अग्रवाल प्लस टू उच्च विद्यालय में बुधवार को स
तिसरी (गिरिडीह) : प्रखंड को पूर्ण साक्षर बनाने के लिए अग्रवाल प्लस टू उच्च विद्यालय में बुधवार को स्वयं सेवक शिक्षकों व प्रेरकों का सम्मेलन आयोजित किया गया। उद्घाटन विधायक राजकुमार यादव, जिला शिक्षा अधीक्षक कमला ¨सह आदि ने किया। मौके पर विधायक यादव ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था बैशाखी पर चल रही है। विभाग की शह पर कई विद्यालय बंद रहते हैं और संबंधित गांवों के बच्चे शिक्षा से वंचित रह जाते हैं। विद्यालय का राशन बिक जाता है। प्रखंड में 27405 लोगों को साक्षर करना था, लेकिन अब तक मात्र 11858 लोग साक्षर हुए हैं। केवल किताब, कलम पकड़ा देने से लोग साक्षर नहीं होंगे। जिला शिक्षा अधीक्षक ¨सह ने कहा कि विधायक की बातों से वे सहमत हैं। दुर्गापूजा के बाद अभियान चलाकर विद्यालयों का निरीक्षण किया जाएगा। इस दौरान बंद पाए जाने वाले स्कूलों के शिक्षकों और बीईईओ पर भी कार्रवाई की जाएगी। कहा साक्षर का उद्देश्य लोगों को शिक्षित करना है, जिससे गांवों में फैले अंधविश्वास, डायन-भूत, छुआछूत जैसी कुरीतियों पर रोक लग सके। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीपीएम बिनोद यादव व संचालन मुन्ना राणा कर रहे थे। मौके पर डीपीएम अभिषेक कुमार, बीईईओ गिरजानंद मिश्रा, सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण मोदी, प्रमुख प्रतिनिधि सुनील साह, लोकाई के मुखिया प्रतिनिधि सोमा मुर्मू, अन्नासियस हेम्ब्रोम, सुबोध साव, अशोक यादव, बिनोद यादव, राजेंद्र यादव, हरिहर शर्मा आदि मौजूद थे।