छात्राओं की सुरक्षा पर विधायक गंभीर
गिरिडीह : रामकृष्ण महिला महाविद्यालय के विज्ञान परिसर में स्थानीय विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी ने वि
गिरिडीह : रामकृष्ण महिला महाविद्यालय के विज्ञान परिसर में स्थानीय विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी ने विधायक मद से चारदीवारी का निर्माण कराया, जिसका उद्घाटन विधायक ने सोमवार को किया। शाहाबादी ने कहा कि पूर्व प्राचार्य डॉ. गीता डे ने कुछ दिन पूर्व उनसे आग्रह किया था कि इस कॉलेज में सुरक्षा की दृष्टिकोण से चारदीवारी की आवश्यकता है। इसे उन्होंने तुरंत संज्ञान में लेते हुए इस कार्य के लिए राशि विमुक्त कर दी। कहा कि चारदीवारी का निर्माण हो जाने से यहां अध्ययनरत सभी छात्राएं खुद को सुरक्षित महसूस कर रही हैं।
इधर, इस कार्य के लिए पूर्व प्राचार्या डे सहित अन्य शिक्षकों ने विधायक की प्रशंसा की। मौके पर प्रभारी प्राचार्य अशोक कुमार, मुकेश सिन्हा, प्रो. पुष्पा सिन्हा, रत्ना सामंता, मधु श्री सन्याल, गीता कुमार, रेखा सिन्हा, इंदु कुमारी, संजीव सिन्हा सहित भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश सेठ, बीस सूत्री उपाध्यक्ष संजीत ¨सह पप्पू, जिला मंत्री सुनीत कुमार वार्ड पार्षद अमित बरदियार आदि उपस्थित थे।
दूसरी ओर, विधायक ने डांडीडीह कलाली मोड़ के पास निर्मित पीसीसी एवं शहर के स्टेट बैंक रोड में नाली व पीसीसी का भी उद्घाटन किया।