वज्रपात से एक की मौत, तीन घायल
तिसरी (गिरिडीह) : प्रखंड में दो अलग-अलग स्थानों में हुए वज्रपात से एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि ती
तिसरी (गिरिडीह) : प्रखंड में दो अलग-अलग स्थानों में हुए वज्रपात से एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए। घायलों को स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार के बाद गिरिडीह रेफर कर दिया गया। शनिवार को गुमगी पंचायत के मैनी पहाड़ में गाय चराने के बाद घर जाने के क्रम में वज्रपात की चपेट मे आने से ¨सगारडीह निवासी राजकुमार यादव की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि उसी गांव के कांति साव बुरी तरह घायल हो गया। उसका स्थानीय क्लीनिक मे इलाज किया गया। उसके दोनों पैर सुन्न हो गए हैं। साव ने कहा कि वज्रपात होने पर वह बेहोश हो गया। थोड़ी देर मे होश आया तो उठने पर कई बार झटका लगा और जमीन पर गिर गया। आसपास के लोगों को पता चलने पर मदद के लिये पहुंचे। मृतक यादव की तीन बेटी व एक बेटा है।
चकलमुंडा गांव में सिद्धो-कान्हु युवा स्पोर्टिग क्लब की ओर से आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट के समापन के दौरान वज्रपात होने से मैच देखने आये झकनोडीह गांव के सोमरा मरान्डी (22) और बलियारी गांव के सुनील बेसरा (20) बुरी तरह घायल हो गये। आसपास के लोगों ने दोनों को तिसरी अस्पताल लाया। डाक्टर महेश्वरम ने दोनों घायल का उपचार करने के बाद गिरिडीह रेफर कर दिया। मौके पर डाक्टर अवध प्रसाद, मिनाज अन्सारी आदि उपस्थित थे।