गिरिडीह से धराए दो साइबर अपराधी
गांडेय (गिरिडीह) : गांडेय व अहिल्युपर थाना क्षेत्र से दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। इन
गांडेय (गिरिडीह) : गांडेय व अहिल्युपर थाना क्षेत्र से दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। इनसे पुलिस ने तीन बाइक व सात मोबाइल बरामद किए। यह जानकारी एसडीपीओ मनीष टोप्पो ने शनिवार को मुफस्सिल थाना गिरिडीह में पत्रकारों को दी। उनके साथ गांडेय थाना प्रभारी कमलेश प्रसाद और अहिल्यापुर थाना प्रभारी शशि रंजन भी मौजूद थे।
एसडीपीओ ने बताया कि गांडेय प्रखंड की दासडीह पंचायत के मरगोडीह गांव से शुक्रवार को साइबर अपराधी हुलास मंडल (19 वर्ष )को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से पांच मोबाइल फोन व दो बाइक बरामद की गई। इनमें तीन मोबाइल और एक बाइक हुलास की है। शेष उसके साथियों की बताई गई। गांडेय थाना प्रभारी कमलेश प्रसाद को सूचना मिली कि मरगोडीह-धोबना रोड के टांड स्थित आम पेड़ के नीचे कुछ लोग बैठे हैं। वे फर्जी बैंक अधिकारी बनकर ग्राहकों से एटीएम कार्ड नंबर, खाता नंबर, वैधता तिथि, पिन कोड आदि की जानकारी ले रहे हैं। गांडेय व अहिल्यापुर थाने की पुलिस मरगोडीह गांव पहुंची तो सभी भागने लगे। इसी क्रम में हुलास मंडल पकड़ा गया जबकि अन्य भागने में सफल हुए। हुलास मंडल दसवीं तक पढाई करने के बाद काम करने के लिए सूरत गया था, मगर घर लौटने के बाद साइबर अपराध में लिप्त हो गया। वह एक साल से अपराध में संलिप्त है। पूछताछ में कई अपराधियों के नामों का खुलासा हुआ है। अहिल्यापुर पुलिस ने पंडरिया गांव निवासी मो. सफाउल्लाह को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से दो मोबाइल, एक बाइक जब्त की गई। उसे जामताड़ा-गिरिडीह मुख्य मार्ग के बेलाटांड़ के पास से दबोचा गया। मो. सफाउल्लाह मधुपुर से रुपये निकासी कर लौट रहा था।