प्रमंडलीय नहीं पहले बनेगी प्रदेश कमेटी
गिरिडीह : सूबे में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए प्रमंडल स्तर पर वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में कमेटी
गिरिडीह : सूबे में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए प्रमंडल स्तर पर वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में कमेटी गठित करने की योजना फिलहाल जमीन पर पूरी तरह से नहीं उतरने वाली है। हालांकि प्रमंडल स्तर पर पार्टी का कामकाज फिलहाल वहां रहने वाले वरिष्ठ नेताओं के देखरेख में चलेगा। प्रमंडलीय कमेटी बनाने के बजाय प्रदेश कांग्रेस कमेटी गठित करने का कांग्रेस नेतृत्व ने निर्णय लिया है।
सूत्रों के अनुसार प्रदेश कोर्डिनेशन कमेटी के नेताओं से प्रदेश कमेटी के लिए सूची मांगी गयी है। इसके साथ ही प्रदेश कमेटी में अपने लिए जगह बनाने को नेताओं ने जोड़तोड़ शुरू कर दी है। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अपने समर्थकों के लिए इसके लिए रांची से लेकर दिल्ली तब लॉ¨बग कर रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस कोर्डिनेशन कमेटी के सदस्य एवं पूर्व सांसद डॉ. सरफराज अहमद ने बताया कि प्रदेश प्रभारी बीके हरि प्रसाद के साथ बैठक में प्रदेश कमेटी बनाने पर सहमति हुई थी। उन्होंने कहा कि बैठक में सभी नेताओं ने आपसी मतभेद भूलकर एकजुट होकर कांग्रेस को सूबे में मजबूत करने का निर्णय लिया था।
सूत्रों के अनुसार फिलहाल प्रमंडलीय कमेटी भले ही नहीं बने लेकिन इसका आकार तैयार हो गया है। उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल कमेटी का कामकाज पूर्व सांसद द्वय तिलकधारी प्रसाद ¨सह, सरफराज अहमद, विधायक दल के पूर्व नेताद्वय राजेंद्र प्रसाद ¨सह व मनोज यादव तथा पूर्व विधायक योगेंद्र साव के नेतृत्व में फिलहाल चलेगा। प्रमंडलीय कमेटी यदि बनती है तो इसमें एक संयोजक एवं सभी जिले को मिलाकर उसमें 15 से 20 सदस्य होंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखदेव भगत लंबे समय से प्रमंडलीय समिति बनाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने समिति की सूची भी आलाकमान को सौंप दी थी। लेकिन प्रदेश अध्यक्ष की सूची को मंजूरी नहीं मिली।