Move to Jagran APP

24 घंटे मिलेगी बिजली, वाटर एटीएम से पानी

मधुबन/पीरटांड़ (गिरिडीह) : गिरिडीह संसदीय क्षेत्र के लिए काफी विकास हो रहा है, पारसनाथ से गिरिडीह रेल

By Edited By: Published: Mon, 29 Aug 2016 01:01 AM (IST)Updated: Mon, 29 Aug 2016 01:01 AM (IST)
24 घंटे मिलेगी बिजली, वाटर एटीएम से पानी

मधुबन/पीरटांड़ (गिरिडीह) : गिरिडीह संसदीय क्षेत्र के लिए काफी विकास हो रहा है, पारसनाथ से गिरिडीह रेल लाइन के लिए सरकारी स्तर पर काम शुरू हो गया है। पारसनाथ पर्वत पर ¨वडो सिस्टम के द्वारा क्षेत्र को बिजली देने का काम शुरू जल्द होगा। इसके लिए राज्य सचिव स्तर से जमीन उपलब्ध होते ही काम शुरू हो जाएगा। पानी समस्या के निदान के लिए वाटर एटीएम का निर्माण होगा। जिससे 50 पैसे प्रति लीटर पानी जल्द उपलब्ध होगा। यह सुविधा फिलहाल डुमरी, मधुबन, पीरटांड़ व गिरिडीह को मिलेगी। बिजली समस्या पर देश स्तर पर बहुत बड़ा काम हो रहा है। गुजरात के तर्ज पर किसानों के लिए खेती के लिए 24 घंटे बिजली दी जाएगी। जिसके लिए मशीनों को परचेज किया जा रहा है। उक्त बातें गिरिडीह सांसद रवीन्द्र कुमार पांडेय ने कही वे रविवार को विकास पर्व सम्मेलन मधुबन में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने निचले स्तर को बहुत बड़ा पावर दिया है। जिसका इस्तेमाल करें और जनता के बीच जाएं। कार्यकर्ताओं को कहा कि गांव गांव जाकर योजनाओं को देखे और जनता को योजनाओ की जानकारी दें। जहां गलत हो रहा है उसकी लिखित शिकायत करें। यह सिलसिला राज्य तक जारी रखे तभी भाजपा उद्देश्य सफल होगा।

loksabha election banner

भारतीय जनता पार्टी गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र का विकास पर्व सम्मेलन मधुबन स्थित मध्यलोक में हुआ। दस बजे से ही भाजपा कार्यकर्ताओं का जमावड़ा मधुबन में दिखाई पड़ने लगा था। कमल फूल के झंडे से मधुबन नगरी पटी हुई थी। भाजपा कार्यकर्ताओं के लंबे इंतजार के बाद सांसद रवींद्र कुमार पांडेय कार्यक्रम स्थल पर एक बजे उपस्थित हुए। तब तक देवराज पार्टी कार्यकर्ताओं में राष्ट्रीय देशभक्ति गीत के माध्यम से ऊर्जा का सृजन करते नजर आए। सांसद के उपस्थित होते ही बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष शरद भगत व जिला अध्यक्ष प्रकाश सेठ ने उनका स्वागत किया। मौके पर भाजपा के यदुनंदन पाठक, कामेश्वर पासवान, सुमित ¨सह, देवराज, श्याम, प्रशांत जायसवाल, शरद भक्त, अशोक गुप्ता, सुनील यादव, प्रदीप जैन आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.