शारीरिक विकास के लिए खेलकूद जरूरी
डुमरी (गिरिडीह) : प्रखंड स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन केबी हाई स्कूल के मैदान में शुक्
डुमरी (गिरिडीह) : प्रखंड स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन केबी हाई स्कूल के मैदान में शुक्रवार को किया गया। उद्घाटन सलूजा गोल्ड के प्रोपराइटर अमरजीत ¨सह सलूजा एवं लायंस क्लब के अध्यक्ष अशोक गुप्ता, महेश डागा ने संयुक्त रूप से किया। इसके बाद अतिथियों ने खेल के महत्व पर प्रकाश डाला। कहा कि शारीरिक विकास के लिए खेलकूद जरूरी है।
प्रतियोगिता में प्रखंड के विभिन्न इक्कीस सरकारी एवं गैरसरकारी स्कूलों के चार सौ प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के तहत 400 मीटर, 200 मीटर एवं 100 मीटर दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, मेमोरी टेस्ट, स्लो साइकिल रेस, मैथ टेस्ट, कुर्सी रेस, देशभक्ति गीत, फुटबॉल मैच व क्विज प्रतियोगिता को शामिल किया गया था। खेलों को दो वर्गों में बांटकर ग्रुप ए में कक्षा एक से सात एवं ग्रुप बी में कक्षा आठ से दस तक के छात्र- छात्राओं को शामिल किया गया था। वहीं उक्त खेलों में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में राम, किशोर शरण, भीमसेन ¨सह, आनंद प्रकाश, महेश डागा, सदानंद भदानी, कैलाश माथुर, उमेश, उजाला, शिवराम प्रसाद, शीनू कुमार आदि की भूमिका सराहनीय रही।