हिन्दू समाज को जोड़ने का काम करती है विहिप
निमियाघाट (गिरिडीह) : जब-जब जिस क्षेत्र में हिन्दू घटे हैं वह भाग देश से अलग हुआ है। विश्व हिन्दू प
निमियाघाट (गिरिडीह) : जब-जब जिस क्षेत्र में हिन्दू घटे हैं वह भाग देश से अलग हुआ है। विश्व हिन्दू परिषद हिन्दू सनातन धर्म एवं हिन्दू समाज की हर समस्याओं के निदान के लिए हर मोड़ पर खड़ी मिलेगी। ये बातें डुमरी प्रखंड के लक्ष्मणटुंडा, तेलियाटुंडा, सुरंगी पहाड़ की तलहटी पर विहिप के स्थापना दिवस कार्यक्रम में सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अश्विनी भदानी ने कही।
उन्होंने कहा कि अन्य राजनीतिक दल हिन्दू समाज को तोड़कर जात- पात का भेदभाव उत्पन्न कर रहे हैं। वहीं विहिप हिन्दुओं को जगाकर हिन्दू समाज का निर्माण कर रही है। आप संगठित होकर रहें तो कोई आपका बाल भी बांका भी नहीं कर सकता। संगठन में शक्ति है इसलिए हमेशा तत्पर रहना होगा।
मौके पर जिला उपाध्यक्ष विजय मल पांडेय, जिला मंत्री अनूप पांडेय, सह मंत्री विरेन्द्र पांडेय, जिप सदस्य दिनेश कुमार महतो ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की शुरुआत शोभायात्रा निकालकर की गई, जिसमें लक्ष्मणटुंडा के महावीर मंदिर से शुरू होकर पूरे गांव के भ्रमण में महिला, पुरूष, युवक, युवती आदि शामिल होकर जय श्रीराम व वंदे मातरम का उदघोष करते चल रहे थे।
मौके पर गोरक्षा प्रमुख रविशंकर पांडेय, जिला कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप कुमार भगत, बजरंग दल के प्रखंड संयोजक वसूल प्रसाद स्वर्णकार, गिरजानंदन प्रसाद, सुरेन्द्र कुमार, जोधी रविदास, भुनेश्वर रविदास, नकुल महतो, हीरालाल साव आदि उपस्थित थे। इसकी अध्यक्षता विहिप के डुमरी प्रखंड अध्यक्ष सुबोध कुमार ¨सह ने की एवं मंच संचालन योगेश प्रसाद ¨सह ने किया।