बीडीओ ने किया पीडीएस दुकानों का निरीक्षण
संस, देवरी (गिरिडीह) : बीडीओ कुमार देवेश द्विवेदी ने गुरुवार को प्रखंड में संचालित कई पीडीएस दुकानों
By Edited By: Published: Fri, 26 Aug 2016 01:01 AM (IST)Updated: Fri, 26 Aug 2016 01:01 AM (IST)
संस, देवरी (गिरिडीह) : बीडीओ कुमार देवेश द्विवेदी ने गुरुवार को प्रखंड में संचालित कई पीडीएस दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान परसाटांड़ गांव में संचालित आदर्श विकास महिला स्वयं सहायता समूह, पतालडीह में अर्जुन तुरी व फूलनाडीह में महिला विकास स्वयं सहायता समूह की पीडीएस दुकान का निरीक्षण किया।
इस संबंध में बीडीओ द्विवेदी ने बताया कि चावल दिवस के अवसर पर तीन दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। इसमें दुकान संचालकों द्वारा चावल का वितरण किया जा रहा था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें