पारा शिक्षकों ने मनाया मुनेश्वर का शहादत दिवस
संस, देवरी (गिरिडीह) : देवरी प्रखंड पारा शिक्षक संघ द्वारा सोमवार को शहीद पारा शिक्षक मुनेश्वर ¨सह क
संस, देवरी (गिरिडीह) : देवरी प्रखंड पारा शिक्षक संघ द्वारा सोमवार को शहीद पारा शिक्षक मुनेश्वर ¨सह का शहादत दिवस प्रखण्ड के मंडरो स्थित कन्या बिद्यालय में मनाया गया जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष उमेश प्रसाद राय ने की। इस दौरान प्रखण्ड के पारा शिक्षकों ने शहीद वेदी पर माल्यार्पण कर उनकी कुर्बानी व्यर्थ नहीं जाने देने का संकल्प लिया।
इस दौरान प्रखण्ड अध्यक्ष राय ने कहा कि शहीद मुनेश्वर ¨सह जिस मांग को लेकर शहीद हो गए थे उनकी याद में आज से पारा शिक्षक स्थाई करने की मांग को लेकर आंदोलन जारी रखेंगे। मौके पर पारा शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष नारायण महतो, सुखदेव हजरा, राजीव रंजन, अर्जुन यादव, सुधा दुबे, सावित्री देवी, अनामिका देवी, आशा देवी, मरियम मरांडी, सुनीता देवी, सुनीता कुमारी, मंटू पाण्डेय, अबधेश राय, मनोज कुमार, संजय शर्मा, श्यामदेव राय, रंजीत चौधरी सहित कई लोग मौजूद थे।