Move to Jagran APP

कार्यकर्ताओं को तरजीह दें नहीं तो जाएंगे जेल

जागरण संवाददाता, गिरिडीह : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भले ही सार्वजनिक सभा में अपनी पार्टी के विधायक ज

By Edited By: Published: Fri, 22 Jul 2016 01:02 AM (IST)Updated: Fri, 22 Jul 2016 01:02 AM (IST)
कार्यकर्ताओं को तरजीह दें नहीं तो जाएंगे जेल

जागरण संवाददाता, गिरिडीह : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भले ही सार्वजनिक सभा में अपनी पार्टी के विधायक जयप्रकाश वर्मा के आरोपों को खारिज करते हुए साफ शब्दों में कह दिया कि उन्हें अपने अधिकारियों पर पूरा भरोसा है, लेकिन लगता है कि उनकी पार्टी के गिरिडीह के नेताओं को भरोसा नहीं है। तभी तो गुरुवार को जिला भाजपा ने बैठक कर अधिकारियों को चेताया है कि वे भाजपा कार्यकर्ताओं को तरजीह दें एवं उनका काम बिना पैेसा के करें अन्यथा उन्हें जेल जाना होगा।

loksabha election banner

जिलाध्यक्ष प्रकाश सेठ ने इस संदर्भ में एक प्रखंड में निगरानी छापा का भी हवाला दिया। उन्होंने कहा कि भ्रष्ट अधिकारियों को इसके लिए तैयार रहना होगा। भाजपा कार्यकर्ताओं को तरजीह नहीं देने वाले एवं कार्यकर्ताओं तथा आम लोगों का काम बिना पैसे लिए नहीं करने वाले अधिकारियों की सूची तैयार करने की बात कही गयी। बैठक में पार्टी संगठन को मजबूत करने पर भी चर्चा की गयी। निर्णय लिया गया कि जिले के पार्टी पदाधिकारी प्रखंड व पंचायतों में प्रवास कर लोगों की समस्याओं से रूबरू होंगे। 26 जुलाई को मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक होगी, जिसमें 30 जुलाई को होने वाली जिला कार्यसमिति की बैठक का एजेंडा तय किया जाएगा। जिला महामंत्री देवराज, बसंत भोक्ता, शुकदेव प्रसाद साहु, प्रो. पुष्पा सिन्हा, महादेव दुबे, मनोज ¨सह, संजू ¨सह, प्रो. अरूण, सुनीत कुमार, शीला देवी, जयप्रकाश साहा, मीरा कुमारी, श्याम सुंदर ¨सघानिया मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.