सर्पदंश से अधेड़ की मौत
गांडेय (गिरिडीह) : थाना क्षेत्र की कर्रीबांक पंचायत के चिरुडीह गांव में सांप काटने से एक व्यक्ति की
By Edited By: Published: Fri, 01 Jul 2016 01:01 AM (IST)Updated: Fri, 01 Jul 2016 01:01 AM (IST)
गांडेय (गिरिडीह) : थाना क्षेत्र की कर्रीबांक पंचायत के चिरुडीह गांव में सांप काटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक पोरमे सोरेन (45) नारायणपुर थाना क्षेत्र के बिस्टूपुर गांव का रहने वाला था। वह चिरुडीह स्थित अपने ससुराल में रह रहा था। बताया जाता है कि बुधवार रात सोते समय उसे करैत सांप ने काट लिया। आनन-फानन में परिजन झाड़-फूंक के लिए उसे पैतृक घर बिस्टुपुर ले गए। झाड़ फूंक के क्रम में उसकी मौत हो गई। पोरमे की पांच पुत्र तथा तीन पुत्री है। झाड़ फूंक के चक्कर में आठ बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें