हादसे में वृद्धा की मौत
बिरनी : (गिरिडीह) : रांची-देवघर मुख्य मार्ग पर स्थित प्रखंड मुख्यालय सिमराढाब में गुरुवार को लगभग
बिरनी : (गिरिडीह) : रांची-देवघर मुख्य मार्ग पर स्थित प्रखंड मुख्यालय सिमराढाब में गुरुवार को लगभग 12 बजे पैदल जा रही 75 वर्षीय वृद्ध महिला की मौत गिरने से हो गई। ग्रामीण एवं दुकानदार उसे स्थानीय अस्पताल लेकर गए, जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राकेश रंजन ¨सह ने मृत घोषित कर दिया। काफी देर बाद झाविमो के प्रखंड अध्यक्ष राजदेव साव, माले नेता गो¨वद साव, लालमोहन साव, महेश साव ने वृद्ध महिला की पहचान पड़रिया निवासी जगदीश साव की मां गंगिया देवी के रूप में की। नेताओं ने तत्काल एम्बुलेंस से अस्पताल से शव को उसके घर ले गए। बताया गया कि गंगिया देवी बीमार थी, इसलिए इलाज के लिए निजी चिकित्सक के पास गई थी। डॉक्टर के नहीं रहने पर वह वापस पैदल घर जा रही थी। इसी बीच सड़क पर पैदल चलते हुए गिर गई।