बारिश नहीं होने से किसान चिंतित
संस, झारखंडधाम (गिरिडीह) : जमुआ प्रखंड में अचानक बारिश थम जाने से किसानों में हाहाकार मचना शुरू हो ग
संस, झारखंडधाम (गिरिडीह) : जमुआ प्रखंड में अचानक बारिश थम जाने से किसानों में हाहाकार मचना शुरू हो गया है। अधिकतर किसान बारिश के अभाव में खेतों में धान का बिचड़ा नहीं डाल पाए हैं, जबकि आद्रा नक्षत्र में धान का पौधा लहलहाता था, जो इस वर्ष लोग बिचड़ा भी नहीं डाल पाए हैं। इस नक्षत्र के बारिश से नदी नाला पोखर आदि भर जाता था। अच्छी बारिश की वजह से कृषि कार्य होता था तथा अच्छी उपज भी होती थी। ऐसे में अब सुखाड़ की स्थिति बनती जा रही है। किसान बार-बार बारिश होने की आस में आसमान निहार रहे हैं। किसानों में दिनेश पंडा, बबलू ¨सह, जयनारायण ¨सह, विजय यादव आदि ने कहा कि यहां के किसान मानसून पर आश्रित हैं। ¨सचाई के अभाव में कृषि कार्य दिन प्रतिदिन बाधित हो रहा है।