कर्मियों-मजदूरों ने किया कार्यबहिष्कार
बनियाडीह (गिरिडीह) : बकाया वेतन भुगतान की मांग को लेकर नगर पर्षद के कर्मचारियों और मजदूरों ने सोमवार
By Edited By: Published: Mon, 27 Jun 2016 07:20 PM (IST)Updated: Mon, 27 Jun 2016 07:20 PM (IST)
बनियाडीह (गिरिडीह) : बकाया वेतन भुगतान की मांग को लेकर नगर पर्षद के कर्मचारियों और मजदूरों ने सोमवार को कार्यबहिष्कार किया। इस संबंध में झारखंड लोकल बॉडीज इम्प्लाइज फेडरेशन के जिला मंत्री लखन हरिजन ने कहा कि नप में कार्यरत कर्मचारी-मजदूर बकाया वेतन का भुगतान नहीं किए जाने से भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं। इसकी ¨चता यहां के कार्यपालक पदाधिकारी को नहीं है। उनलोगों ने इसकी लिखित सूचना देकर कार्यबहिष्कार किया। उन्होंने कर्मियों-मजदूरों की भविष्यनिधि राशि भी जमा नहीं करने का आरोप लगाया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें