सामाजिक दंड देने की चेतावनी
बनियाडीह (गिरिडीह) : सिहोडीह पंचायत में जिप सदस्य प्रमिला मेहरा और मुखिया संदीप शर्मा के नेतृत्व में
बनियाडीह (गिरिडीह) : सिहोडीह पंचायत में जिप सदस्य प्रमिला मेहरा और मुखिया संदीप शर्मा के नेतृत्व में रविवार को महिलाओं ने शराबबंदी के खिलाफ रैली निकाली। कहा गया कि आज शराब के कारण हर वर्ग की महिलाएं शोषित एवं प्रताड़ित हो रही हैं। इस कारण वे अपने बच्चों को उचित शिक्षा नहीं दे पा रही हैं।
मुखिया ने कहा कि सिहोडीह पंचायत में ग्रामसभा के माध्यम से शराब बेचने और पीने पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। शराब बेचनेवालों को पहले नोटिस दी जाएगी। फिर शराब बेचते एवं पीते हुए पकड़े जाने पर सामाजिक दंड के साथ पुलिस के हवाले किया जाएगा। इस दौरान उपमुखिया गीता शर्मा, देवकी देवी, फूलवा देवी, कुंती, मीना, मुन्नी, कौशल्या, सरिता, सरस्वती, मुंद्रिका, बिछवा देवी आदि सक्रिय रहीं।