गिरिडीह प्रखंड कार्यालय पर प्रदर्शन 31 को
गिरिडीह : बदगुंदा-कोल्हरिया में माले की हुई बैठक में सरकार पर जनविरोधी रवैया अपनाने का आरोप लगाते हु
गिरिडीह : बदगुंदा-कोल्हरिया में माले की हुई बैठक में सरकार पर जनविरोधी रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए लोगों को दो महीने से राशन नहीं मिलने को लेकर 31 मई को गिरिडीह प्रखंड मुख्यालय पर प्रदर्शन का निर्णय लिया गया। कहा गया कि गांव के दो टोले के 60-70 घरों में आज तक बिजली नहीं पहुंची। अध्यक्षता पार्टी के जोनल प्रभारी शाहनवाज खान ने की जबकि संचालन पंचायत प्रभारी संजय यादव ने किया।
यहां राजेश यादव ने कहा कि अभी राज्य से लेकर केंद्र तक भाजपा की सरकार है। इसके बावजूद गिरिडीह जिले में दो महीने का राशन लैप्स होने के कारण लोगों को नहीं मिल पा रहा है। यह खाद्य सुरक्षा कानून का उल्लंघन है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पार्टी इसके खिलाफ सभी प्रखंडों में आंदोलन चला रही है।