घर पर गिरा पेड़, कई बचे
बेंगाबाद (गिरिडीह) : प्रखंड क्षेत्र के मुरगुमी गांव में गुरुवार को मुकुंद राय के घर में यूकेलिप्टस क
By Edited By: Published: Fri, 06 May 2016 01:06 AM (IST)Updated: Fri, 06 May 2016 01:06 AM (IST)
बेंगाबाद (गिरिडीह) : प्रखंड क्षेत्र के मुरगुमी गांव में गुरुवार को मुकुंद राय के घर में यूकेलिप्टस का पेड़ गिर गया। इस हादसा में राय परिवार के कई लोग बच गए। घर तहस-नहस हो गया। बताया जाता है कि तेज आंधी पानी के बीच उक्त पेड़ घर पर गिर गया। गनीमत है कि घर के सदस्य बाहर निकलने में सफल रहे। पेड़ गिरने की खबर पाकर मुखिया प्रतिनिधि सह कांग्रेस नेता सच्चिदानंद ¨सह पीड़ित परिवार से मिले और ढाढ़स बंधाया। राय ने अंचलाधिकारी से क्षतिपूर्ति की मांग की।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें