Move to Jagran APP

संस्कृति ही शिक्षा का आधार : सद्गुरु

गिरिडीह : केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय और विद्या भारती के संयुक्त तत्वावधान में सदर प्रखंड के सिहोडीह

By Edited By: Published: Fri, 29 Apr 2016 01:04 AM (IST)Updated: Fri, 29 Apr 2016 01:04 AM (IST)
संस्कृति ही शिक्षा का आधार : सद्गुरु

गिरिडीह : केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय और विद्या भारती के संयुक्त तत्वावधान में सदर प्रखंड के सिहोडीह स्थित कबीर ज्ञान आश्रम में आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला का समापन शुक्रवार को किया गया है। मौके पर आश्रम की सद्गुरु मां ज्ञान ने कहा कि संस्कृति ही शिक्षा का आधार है। शिक्षा में संस्कृति को जोड़ने से ही नयी पीढ़ी संस्कारवान बन सकती है। भारतीय संस्कृति और मानव मूल्यों के विकास के लिए देश का संस्कृति मंत्रालय कार्यशाला के माध्यम से छात्र-छात्राओं को जोड़ने की मुहिम चला रहा है। इसके तहत संगीत, नृत्य, रंगमंच, चित्रकला, निबंध, वैदिक गणित, अंग्रेजी विषयों पर प्रतियोगिता आयोजित कर बच्चों की प्रतिभा को सामने लाने की कोशिश की जा रही है।

loksabha election banner

कार्यशाला में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, सीसीएल डीएवी, हनी होली ट्रिनिटी स्कूल, प्रकाश पुंज, मकतपुर हाई स्कूल, जेसी बोस विद्यालय आदि के 500 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। मौके पर भैया अभिनव प्रसाद, मदनमोहन मिश्रा, श्यामसुंदर वर्मा, अनिता सिन्हा, सांवरमल शर्मा वैद्य, राजेंद्रलाल वर्णवाल, नलिन कुमार, महेश अमन, अमित पांडेय, रवि सिन्हा, दीपाली कुमारी, एस रब्बानी, सुचित्रा बोस आदि थीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.