जनसमस्याओं को आंदोलन करेगी कांग्रेस
गिरिडीह : कांग्रेस की ¨चतन बैठक रविवार को सदर प्रखंड के वनखंजो गांव में कई प्रस्ताव के साथ संपन्न हु
गिरिडीह : कांग्रेस की ¨चतन बैठक रविवार को सदर प्रखंड के वनखंजो गांव में कई प्रस्ताव के साथ संपन्न हुई, जिसमें पार्टी की ओर से आगामी माह से विभिन्न जन मुद्दों को लेकर प्रखंड से लेकर जिलास्तर तक आंदोलनात्मक कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया। कांग्रेस संगठन को गांव में मजबूत करने के लिए जन सवालों को प्रभावी तरीके से मुकाम तक पहुंचाने का निर्णय भी लिया गया।
पूर्व सांसद तिलकधारी प्रसाद ¨सह ने कहा कि कांग्रेस की योजनाओं को रिपैके¨जग कर केंद्र की मोदी सरकार जनता के समक्ष परोस रही है। यह बात लोगों को बताने की आवश्यकता है। कांग्रेस का विरोध कर सत्ता में आने वाली भाजपा जनपयोगी कार्यक्रमों में कांग्रेस की विकास परस्त नीतियों को दरकिनार कर अपना एजेंडा लागू कर रही है जो गरीब विरोधी है। कहा कि गांव में बुनियादी जरूरतों के लिए तरस रहे लोगों की समस्याओं को सामने ला कर कांग्रेस अपनी पुरानी प्रतिष्ठा स्थापित करेगी।
इस दौरान जिलाध्यक्ष नरेश वर्मा ने कहा कि तत्काल नप क्षेत्र में बढ़े हुए जल कर को वापस लेने का अनुरोध नप अध्यक्ष से किया जाएगा। मांग नहीं मानने पर इस मुद्दे पर कांग्रेस शहर में ही आंदोलन में कूदेगी। बैठक में अन्य लोगों के अलावा उपेंद्र ¨सह, डा मो आजाद, प्रो मुकेश साहा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष धनंजय कुमार ¨सह, संतोष राय, वरुण कुमार ¨सह, अंबुज वर्मा, महमूद अली खान, नगर अध्यक्ष अजय कुमार सिन्हा मंटु, दुर्गा प्रसाद, अशोक विश्वकर्मा आदि थे।