क्विज में गोविंद अव्वल
साहिबगंज : जयप्रकाशनगर में स्कूली बच्चों के लिए क्विज प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को किया गया। इसमे
साहिबगंज : जयप्रकाशनगर में स्कूली बच्चों के लिए क्विज प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को किया गया। इसमें करीब 200 बच्चों ने हिस्सा लिया। क्विज में गोविंद यादव प्रथम हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि न्यू मॉडल स्कूल के प्राचार्य विवेकानंद गुप्ता, विशिष्ट अतिथि डॉ. सुरेंद्रनाथ तिवारी, सच्चिदानंद पोद्दार और राजू जायसवाल ने किया। क्विज में एक घंटे में सौ प्रश्नों का उत्तर ओएमआर शीट पर देना था। इसमें गोविंद, मनोज मंडल, अनिल कुमार, खुशीलाल पंडित, आनंद कुमार यादव, घनश्याम कुमार, सिशून कुमार मंडल, सुमन सानू, नवीन कुमार गुप्ता एवं सोमर कुमारी क्रम से पहले दस स्थानों पर रहे। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। आयोजक राज कोचिंग सेंटर के संचालक रविकांत तांती व सहयोगी में गुड्डू, मनीष, बेचन, मनोज, सुदामा, सन्नी, छोटू, भरत, बबलू, सतीश आदि थे।