अब परिणाम को लेकर प्रत्याशियों में धुकधुकी
संस, रेम्बा (गिरिडीह) : जमुआ में पहले चरण में पंचायत चुनाव खत्म होने के बाद प्रत्याशियों की धुकधुकी
By Edited By: Published: Sun, 29 Nov 2015 01:01 AM (IST)Updated: Sun, 29 Nov 2015 01:01 AM (IST)
संस, रेम्बा (गिरिडीह) : जमुआ में पहले चरण में पंचायत चुनाव खत्म होने के बाद प्रत्याशियों की धुकधुकी बढ़ गई है। चौक-चौराहों पर प्रत्याशी एवं उनके शुभ¨चतक जोड़-घटाव करके खुद को विजयी मनवा रहे हैं। हीरोडीह थाना क्षेत्र के रेम्बा, चुंगलखार, भंडारों, मल्हो, कुसैया, कठवारा, बदडीहा सहित कई गांव में लोग सुबह-शाम चुनावी परिणाम का आकलन कर रहे हैं। कुछ लोग बताते हैं कि जब तक चुनाव का परिणाम नहीं आ जाता है, तब तक यह आम बात है। चुनाव परिणाम 19 दिसंबर को आना हैं। कुछ लोगों का यह भी कहना है कि मतदाता भी इस बार अलग रंग में दिखे थे और किसी प्रत्याशी का जादू मतदाता पर नहीं चला था। कुछ प्रत्याशी तो विजय जुलूस की तैयारी अभी से ही करने लगे हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें